एक माह तक चलेगा शौचालय महा सफाई अभियान-मनीष सिंह


नगरवासियों से है सहयोग की अपेक्षा सम्बद्ध

एक माह तक चलेगा शौचालय महा सफाई अभियान-मनीष सिंह

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद, मऊ गत 27 नवम्बर 2023 से अपने समस्त वार्डाें में स्वच्छ शौचालय कम्पेन का अभियान आरम्भ कर चुकी है जिसका संचालन शासन स्तर से किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शौचालयों की पूर्ण सफाई व सुन्दरीकरण, निर्माण, जल, नल, रास्ता आदि से सम्बन्धित हर प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा।

उक्त लक्षित लक्ष्य की शीघ्र प्राप्ति हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। एक माह तक चलाया जाने वाला यह महा अभियान जनहित से सम्बनिधत नाना प्रकार की समस्याओं से नगरवासियों को मुक्ति दिलायेगा। इस अभियान के सफल संचालन हेतु पालिका को नगर वासियों का पूर्ण सहयोग भी अपेक्षित है। यह बातें अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनीष सिंह ने बतायी हैं।

दिनाँकः 30.11.2023

*अहमद शकेब अर्सलान*
(मीडिया प्रभारी)
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *