कर विभाग की पालिकाध्यक्ष द्वारा समीक्षा बैठक-अरशद जमाल

नगर पालिका वरासत के मामलों में सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को भेजेगी पत्र-अरशद जमाल

मऊनाथ भंजन। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने आज पालिका के कर विभाग के शीर्ष अधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कर विभाग से सम्बन्धित सभी प्रकार के लेखा-जोखा एवं मामलों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इस बात पर विस्तृत चर्चा हुयी कि नामान्तरण एवं कर निर्धारण से सम्बन्धित सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, मऊ की ओर से अचल सम्पत्तियों की क्रयदारी या दान पर बिना रजिस्ट्री के नामान्तरण व कर निर्धारण को प्रतिबन्धित किया गया है। श्री जमाल ने यह भी बताया कि इस आदेश में यह स्पष्ट लिखा है कि वरासत से सम्बन्धित मामलों पर उक्त आदेश का क्रियांवयन नहीं होगा।
इस सम्बन्ध में नगर पालिका के माननीय सभासदगण की शिकायतों पर आज पालिकाध्यक्ष द्वारा कर विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त मुद्दे पर समीक्षा बैठक की गयी। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि बैठक में आदेश को ध्यान से पढ़ने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि सम्बन्धित विषय पर नगर पालिका परिषद, मऊ द्वारा पूर्व में दो बार सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है, जिसका पालिका को उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। इस लिये यह तय हुआ कि इस संदर्भ में एक और पत्र पालिका द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, मऊ को इस आशय से भेजा जाये कि फेमिली सेटिल्मेंट से सम्बन्धित नामान्तरण एवं कर निर्धारण से सम्बद्ध स्पष्ट दिशा निर्देश यदि आप द्वारा एक सप्ताह के भीतर नहीं प्राप्त होते तो पालिका के राजस्व को बढ़ाने के दृष्टिकोण से वरासत के मामलों में नामान्तरण एवं कर निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ववत् चालू कर दी जायेगी।
बैठक में सभासदगण-मोहम्मद इस्माईल, नसीम अख्तर व अधिकारियों में कर अधीक्षक-संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, अनित सिंह एवं रजीउल्लाह खां आदि उपस्थित थे।

दिनाँकः 26.07.2023

*अहमद शकेब अर्सलान*
(मीडिया प्रभारी)
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *