घोसी उपचुनाव – स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस बल भी लगी हुई है लगाये गए 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे- अरशद जमाल

घोसी उपचुनाव – मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान कर्मीम्टड को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में स्ट्रांग रूम का निर्माण किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस बल भी लगी हुई है। इतना ही नहीं लगभग 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी स्थल से स्ट्रांग रूम और पूरे कलेक्ट्रेट परिसर पर निगरानी रखी जा रही है। कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में रखें म्टड की देख-रेख में सुरक्षा कर्मियों के साथ समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं।  कलेक्ट्रेट में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए निगरानी स्थल से सभी के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। साथ ही तीन क्षेत्र अधिकारियों की तैनाती भी की गई है | स्ट्रांग रूम के आसपास आमजन को जाने की अनुमति नहीं है। स्ट्रांग रूम से 100 मीटर के दायरे तक और आसपास कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के अंदर और बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश करने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दो परतों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। अंदर की तरफ  और बाहर की तरफ स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ तीन क्षेत्र अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में डीएसपी की तैनाती भी की गई है |

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। स्ट्रांग रूम के तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। स्ट्रांग रूम का क्षेत्र संवेदनशील मानते हुए दो लेयर में सुरक्षा की जाती है। अंदर की तरफ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और बाहर की तरफ स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में डीएसपी की तैनाती भी की गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *