नगर पालिका के प्रकाश विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सुरक्षा सर्वाेपरि, कार्याें के सुचारू संचालन हेतु दी जायेगी सभी सुविधायें-अरशद जमाल

मऊनाथ भंजन। आज पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने कक्ष में नगर पालिका के प्रकाश विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने उन सभी लाइनमैनों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। ज्ञातब्य रहे कि पिछले दिनों बिजली कर्मचारियों ने उनसे अपनी समस्याओं को साझा किया था जिसे पालिकाध्यक्ष ने गम्भीरता से लेते हुये उन सामानों की खरीदारी का आदेश दिया था।

प्रकाश कर्मचारियों द्वारा पालिकाध्यक्ष के संज्ञान में यह बात डाली गयी थी कि नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु मरम्मत करने के लिये जो आवश्यक सामन चाहिये उनमें से कई एक सामानांे की अनुपलब्धता के चलते कार्याें का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस बात को गम्भीरता से लेते हुये पालिकाध्यक्ष ने उन सभी आवश्यक सामानों की खरीदारी के आदेश दिये थे जिसे पालिका के प्रकाश विभाग ने खरीदारी के उपरान्त उन सभी सामानांे को आज प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिया है।
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा आज की यह समीक्षा बैठक प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को उनके द्वारा मांगे गये सानों को उन्हें हस्तांतरित करने से पहले उपलब्ध सामानों की गुणवत्ता की जांच तथा उन्हें इस बात से अवगत एवं आवश्स्त करने हेतु की गयी थी कि उनकी सुविधा एवं सुरक्षा पालिका के लिये सर्वाेपरि है। यह बातें पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बैठक में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहीं।

उन्होंने कहा कि आप मेहनत एवं लगन से अपने कार्याें का संचालन करते रहिए। आपके लिये हम हर उस सुविधा को उपलब्ध करायेंगे जिन से आप की कार्यशैली में बेहतरी आये तथा आपकी सुरक्षा बनी रहे क्यों कि आप का योगदान नगर में प्रकाश व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नितांत आवश्यक है।
उक्त समीक्षा बैठक में प्रकाश विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी व निर्माण लिपिक-धर्मेन्द्र कुमार व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

दिनाँकः 29.08.2023

अहमद शकेब अर्सलान
(मीडिया प्रभारी)
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *