बैक्टीरिया की एक नई प्रजाति ‘पोरिफरिस्फेरा हेटरोट्राफिस’ की खोज-अरशद जमाल

बीजिंग, एजेंसी। चीन के शोधकर्ताओं ने समुद्र बैक्टीरिया की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह एक अनोखी प्रक्रिया के माध्यम से प्रजनन करती है और नाइट्रोजन चयापचय (मेटाबाॅलिज्स) को सुविधाजनक बनाने के लिए वायरस छोड़ती है। शोधकर्ताओं की एक टीम ने प्रयोगशाला में बैक्टीरिया विकसित करने के लिए गाद, पोषक तत्वों से भरपूर एक विशेष पोखर और गहरे समुद्र तल से गंदगी का इस्तेमाल किया। इस शोध को ईलाइफ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

इसमें कहा गया है कि शोधकर्ताओं ने रिफैम्पिसिन और नाइट्रोजन के स्रोतों के जरिए प्लैंक्टोमाइसेट्स के जेडआरके-32 को विकसित किया है। उन्होंने बताया कि विश्लेषण से पता चला है कि यह एक नई प्रजाति है। इसे पोरिफरिस्फेरा हेटरोट्राफिस नाम दिया गया है। यह बैक्टीरिया समूह का सदस्य है।

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *