उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति तथा जिले–अरशद जमाल

इस अध्याय के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी जानेगें, जिसमे राज्य का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, संस्कृति और राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आदि जैसी महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकरियों को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य में हाल ही में हुये विकास व बदलाव को भी विस्तारपूर्वक बताया गया है। यह अध्याय प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साथ-साथ पाठकों के लिए भी रोचक तथ्यों से भरपूर है।

उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त सामान्य ज्ञान

राज्य का नाम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
इकाई स्तर राज्य
राजधानी लखनऊ
राज्य का गठन 26 जनवरी 1950
सबसे बड़ा शहर कानपुर
कुल क्षेत्रफल 2,43,286 वर्ग किमी
जिले 75
वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वर्तमान गवर्नर आनंदीबेन पटेल
राजकीय पक्षी सारस क्रौंच
राजकीय जानवर बाहर सिंगा
राजकीय पेड़ अशोक
राजकीय फूल पलाश
राजकीय भाषा हिंदी, उर्दू
लोक नृत्य रास लीला, नौंटंकी, थाली, जैता, जांगर, चप्पेली, करन, कजरी और चारकूला

उत्तर प्रदेश भारत की उत्तरी दिशा में स्थित एक राज्य है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। समूचे विश्व के सिर्फ़ पांच राष्ट्रों चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या ही उत्तर-प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में स्थित है।

उत्तर प्रदेश का इतिहास

राज्य का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। उत्तर वैदिक काल में इसे ‘ब्रहर्षि देश’ या ‘मध्य देश’ के नाम से जाना जाता था। आर्यों का फ़ैलाव सिन्धु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब (दो-आब, यमुना और गंगा का मैदानी भाग) और घाघरा नदी क्षेत्र को अपना घर बनाया। इन्हीं आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष (भारत आर्यों के एक प्रमुख राजा थे) पड़ा। समय के साथ आर्य भारत के दूरस्थ भागों में फ़ैल गये। संसार के प्राचीनतम शहरों में एक माना जाने वाला वाराणसी शहर यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखन्डी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, गुप्त, मोर्य और कुषाण का हिस्सा बन गया। 7वीं शताब्दी में कन्नौज गुप्त साम्राज्य का प्रमुख केन्द्र था। 26 जनवरी, 1950 को भारत के गणतंत्र बनने पर राज्य को अपना वर्तमान नाम “उत्तर प्रदेश” मिला था।

उत्तर प्रदेश का भूगोल

उत्तर प्रदेश राज्य का कुल क्षेत्र 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह राज्य उत्तर में उत्तराखंड राज्य से घिरा है। यह उत्तर-पश्चिम में दिल्ली और हरियाणा से, पश्चिम में राजस्थान से, दक्षिण-पश्चिम में मध्य प्रदेश से, पूर्व में बिहार और दक्षिण-पूर्व में झारखंड से घिरा है। उत्तर प्रदेश अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल से साझा करता है। उत्तर प्रदेश में भारत के किसी भी शहर के मुक़ाबले सर्वाधिक पशु पाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी ‘मोर’ है। उत्तर प्रदेश का राजकीय पेड ‘बरगद’ है। उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल ‘सीता अशोक’ है। उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु ‘कस्तूरी मृग’ है।

उत्तर प्रदेश की जलवायु

उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है जिसमें उंचाई के साथ बदलाव आते हैं। हिमालय क्षेत्र बहुत ठंडा है और मैदानी इलाकों में मौसम के साथ साथ तापमान में परिवर्तन आता है। राज्य में तीन अलग मौसम होते हैं। सर्दियां अक्टूबर से फरवरी, गर्मियां मार्च से मध्य जून और बरसात का मौसम जून से सितंबर का होता है। गर्मियां सूखी और गर्म होती हैं जिसमें औसत 45 डिग्री तापमान के साथ धूल भरी हवाएं भी होती हैं। सालाना बरसात औसत तौर पर 990 मिमी. होती है जिसमें से 85% मानसून में होती है। बरसात के दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आती है। सर्दियां बहुत ठंडी होती हैं जिसमें पारा 4 डिग्री तक गिर जाता है।

उत्तर प्रदेश की सरकार और राजनीति

इस समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। उन्होंने 19 मार्च 2017 को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले प्रथम व्यक्ति गोविंद बल्लभ पंत थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है। उन्होंने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की है। सुचेता कृपलानी साल 1963 में उत्तर प्रदेश और भारत की ‘प्रथम महिला मुख्यमन्त्री’ बनी थी। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा लोक सभा व राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं। राज्य में लोक सभा में 80 और राज्य सभा मे 31 सीटो की संख्या है। राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटे है।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भारत के सभी राज्यों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य की जीडीपी ₹17.05 लाख करोड़ है।

उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। यहाँ की तीन-चौथाई (75 प्रतिशत) से अधिक जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी हुई है। चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं। राज्य में औद्योगिकीकरण के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों की कमी है।

उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश की 2001 की जनगणना के अनुसार पुरुष साक्षरता दर 70.23% और महिला साक्षरता दर 42.98% दर्शाती है। वर्तमान में राज्य में 866,361 प्राथमिक विद्यालय, 8,459 उच्च माध्यमिक विद्यालय, 758 डिग्री कॉलेज और 26 विश्वविद्यालय हैं।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। राज्य आबादी करीब 22 करोड़ हैं। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या में लगभग 80% हिंदू , 18% मुस्लिम तथा अन्य समुदायों में बौद्ध, सिख, जैन और ईसाई के लोग आते हैं।उत्तर प्रदेश भारत की राजकीय भाषा हिन्दी की जन्मस्थली है।

उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाएँ

उत्तर प्रदेश की भाषाएं आम तौर पर इंडो-आर्यन भाषाओं, मध्य और पूर्व में दो क्षेत्रों से संबंधित हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 29 भाषाएँ बोली जाती हैं। हिंदी राज्य की आधिकारिक भाषा है (उर्दू सह-आधिकारिक है), और जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, यह 91.32% आबादी द्वारा बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची

  • उत्तर प्रदेश में 75 जिले तथा 18 मंडल हैं।
  • उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जिलों वाला प्रदेश है।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद (जनसँख्या के आधार पर) है, जबकि कुशीनगर (क्षेत्रफल के आधार पर) सबसे बड़ा जिला है।
  • उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती है।

उत्तर प्रदेश के जिले निम्नलिखित हैं:- अंबेडकर नगर, अमेठी, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, इटावा, इलाहाबाद, उन्नाव, एटा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर, चन्दौली, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, ज्योतिबा फुले नगर, झांसी, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फतेहपुर, फ़र्रूख़ाबाद, फिरोजाबाद, फैजाबाद, बदायूँ, बरेली, बलरामपुर, बलिया, बस्ती, बस्ती, बहराइच, बांदा, बागपत, बाराबंकी, बिजनौर, बुलन्दशहर, मऊ, मथुरा, महाराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, मुज़फ़्फ़र नगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, रायबरेली, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, वाराणसी, शामली, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, संभल, सहारनपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस और हापुड़।

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *