नगर पालिका परिषद के तीन कर्मचारियों का आकस्मिक निधन, शोक सभा आयोजित



दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु की गयी दुआ

पालिका शोकाकुल परिवार के साथ, ईश्वर कष्ट सहन करने की शक्ति दे-अरशद जमाल

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मी लाली पुत्र निठुरी एवं सेवानिवृत्त पम्प चालक गोरखनाथ यादव पुत्र स्व0 रामू यादव का 22.04.2024 को आकस्मिक देहान्त हो गया जबकि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी मुहम्मद सलीम पुत्र स्व0 अब्दुल नजीर का 23.04.2024 को आकस्मिक निधन हुआ है। इस दुःखद अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में पालिकाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उपस्थित हो कर 2 मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से मृतक आत्माओं की शान्ति एवं उनके शोकाकुल परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस कड़े समय पर जब कि हमारे तीन जिम्मेदार एवं कर्मठ सहयोगी कर्मचारी अब इस संसार में नहीं रहे, पूरा नगर पालिका परिषद शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि दिवंगतगण नगर पालिका में अपने-अपने पदों पर समर्पित भाव से सेवायें देते हुये अपने कर्तब्यों का निर्वहन ईमानदारी से करते रहे। उनके निधन से नगर पालिका को क्षति हुयी है। उन सभी के उत्तम कार्याें के लिये उन्हें याद रखा जायेगा। मैं एवं नगर पालिका परिवार शोकाकुल परिवारों के गम में पूरी तरह शरीक हैं। ईश्वर उनके परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
शोक सभा में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, सभासदगण एवं अधिकारी तथा कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

दिनाँकः – 23-04-2024

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *