पालिका को मिला प्रदेश स्तरीय प्रथम स्थान, बढ़ा नगर का गौरव एवं नगर पालिका मऊ का सम्मान-पालिकाध्यक्ष

इण्डियन स्वच्छता लीग-2023 के तहत

पालिका को मिला प्रदेश स्तरीय प्रथम स्थान, बढ़ा नगर का गौरव एवं नगर पालिका मऊ का सम्मान-पालिकाध्यक्ष


मऊनाथ भंजन। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल की देख-रेख में नगर पालिका परिषद मऊ के सभी सभासदगण, नगर की अवाम तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से पालिका को इण्डियन स्वच्छता लीग-2023 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इस अभियान के तहत पालिका द्वारा सभी वार्डाें से 240 गार्बेज स्थलों को समाप्त कर सम्बद्ध स्थलों का सुन्दरीकरण करने हेतु चयन किया गया था जिसका उद्देश्य उक्त स्थलों की पूर्ण साफ सफाई कर पेड़-पौधे रोपित करना एवं उन्हें आम जनता के प्रयोगार्थ बनाना था जिसमें सिटीजन इन्गेजमेंट के प्रति नगर पालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा आम जन से भागीदारी हेतु अपील की गयी थी। फलस्वरूप उक्त लक्ष्य में पालिका को सफलता प्राप्त हुयी है।

इस संदर्भ में पालिका को ‘‘सिटीजन इन्गेजमेंट की श्रेणी’’ में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर नगर विकास मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इससे नगर पालिका परिवार एवं नगर की अवाम प्रफुल्लित है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, समस्त सफाई नायकों एवं सफाई कर्मियों व नगर की अवाम को कोटिशः बधाई दी है जिन्होंने इस सफाई के लक्ष्य को पालेने में पालिका को अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है।

दिनांकः 13.12.2023

*अहमद शकेब अर्सलान*
(मीडिया प्रभारी)
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ

सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *